सीवान, मार्च 23 -- दरौंदा, एक संवाददाता। छपरा-सीवान मुख्य सड़क एनएच 531 पर धनाडीह मोड़ के समीप रविवार को दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक मछौती निवासी स्व अच्छेलाल राम का पुत्र प्रियतोश कुमार (20 वर्ष) बताया जाता है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को करीब 2 बजे एक ही बाइक पर सवार दो युवक मछौती निवासी स्व अच्छेलाल राम के पुत्र प्रियतोष कुमार व विजय प्रसाद के पुत्र राजू कुमार प्रसाद दरौंदा से घर जा रहे थे। धनाडीह मोड़ के समीप सीवान की तरफ से एक बस आ रही थी। बस एक ट्रक को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बस ने बाइक सवार को कुचल कर करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। अनियंत्रित बस गढ्ढे में चली गई। स्थानीय लोगों ने दरौंदा पुलिस व 112 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.