सीवान, जनवरी 7 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित दरौंदा बाजार में सोमवार की रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यादव मोबाइल दुकान में चोरों ने भिड़िरेटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नगदी, मोबाइल फोन समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए। पीपरा गांव निवासी दुकानदार सुनील यादव ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि वेंटिलेटर टूटा हुआ है और दुकान के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि करीब डेढ़ लाख रुपये नगद, मोबाइल फोन, आधार से पैसे निकालने के लिए सीएसपी के लगभग तीन लाख रुपये, जमीन और एलआईसी से जुड़े कागजात गायब हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग पांच लाख र...