सीवान, फरवरी 6 -- दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर पूर्व से प्रतिनियुक्त बीएलओ को हटाकर नए बीएलओ की नियुक्ति की गई है। प्रा० विद्यालय शेरपुर मतदान केंद्र संख्या 253 पर धनवंती देवी के स्थान पर शिक्षक रामाशंकर प्रसाद को प्रा०वि० शेरपुर का बीएलओ नियुक्त किया गया है। परिवर्तन का कारण हृदय रोग बताया गया है। इसी तरह राजकीय मध्य विद्यालय सवान विग्रह मध्य भाग मतदान केंद्र संख्या 245 पर सत्य प्रकाश के स्थान पर शिक्षक शशिकांत कुमार को उ०उ०वि० सवान विग्रह का नया बीएलओ बनाया गया है। यहां मतदान केंद्र पोषक क्षेत्र से बाहर होने तथा पारिवारिक कारण को परिवर्तन का आधार बताया गया है। प्राथमिक विद्यालय बगौरा कन्या बायां भाग मतदान केंद्र संख्या 364 पर अमितेश कांत साठी के स्थान पर शिक्षक जीतेंद्र कुमार उ०म०वि० बगौरा पश्चिमी को बीएलओ नियुक्त किय...