सीवान, जून 11 -- दरौंदा। आरपीएफ दरौंदा के कॉन्स्टेबल की सूझबूझ व सजगता से दरौंदा स्टेशन पर एक महिला की जान बच गई। इस सम्बंध में बताया जाता है कि आरपीएफ चौकी दरौंदा पर तैनात कांस्टेबल विवेक राय अपनी प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान गाड़ी संख्या 75204 पंचदेवरी सोनपुर पैसेंजर दरौंदा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से करीब नौ बजे प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान एक महिला रेल यात्री जो चलती हुई गाड़ी में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। अपने बैलेंस बिगड़ जाने के कारण महिला गिर गई। कांस्टेबल विवेक राय द्वारा तत्परता दिखाते हुए महिला को खींचकर प्लेटफार्म पर किया गया। इससे उस महिला की जान बच गई। कांस्टेबल विवेक राय की सूझबूझ, तत्परता द्वारा किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय है। हर कोई कॉन्स्टेबल की प्रशंसा कर रहा है। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो ...