दरोगा से 50 हजार रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज
बस्ती, जून 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जनपद के रुधौली थाने में तैनात प्रतापगढ़ जिला निवासी दरोगा से उनके रिश्तेदार के दुर्घटना में घायल होने की झूठी सूचना देकर 50 हजार रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। दरोगा की सूचना पर रुधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित किलाई गांव निवासी उप निरीक्षक राजकुमार सिंह वर्तमान में बस्ती जिले के रुधौली थाने पर तैनात हैं। उन्होंने रुधौली थाने में तहरीर दी और बताया कि उनके मोबाइल पर 14 जून को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उनके रिश्तेदार अवधेश सिंह का प्रयागराज में एक्सीडेंट हो गया है। यह भी पढ़ें- ठगी के शिकार शख्स के खाते में लौटाए दस हजार उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वह तत्काल पंकज शाहू के क्यूआर कोड पर 50 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.