चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी कस्बे में दरोगा के साथ मारपीट करने वाले दबंग युवक के खिलाफ शनिवार को संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दरोगा संग मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें युवक दरोगा की कॉलर पकड़ने के साथ ही उनसे अभद्रता कर रहा है। इस दौरान युवक ने सिपाही से मारपीट के दौरान उनके हाथ में काट भी लिया था। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि रैपुरा थाने में तैनात दरोगा सुभाषराम शुक्रवार की शाम भौंरी कस्बे में कृषक इंटर कालेज के सामने मारपीट में नामजद आरोपित दादू भाई यादव से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान दादू भाई यादव दबंगई दिखाते हुए दरोगा की कॉलर पकड़ लेता है और अपशब्द बोलते हुए कहता है कि मुझे आतंकवादी बनाएगा। वह दरोगा की कॉ...