शामली, मार्च 9 -- शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक एवं समक्ष पदो पर सीधी भर्ती को आयोजित लिखित परीक्षा 14 एवं 15 मार्च में होगी। इसके लिए शामली जनपद में 11 विद्यालयों को परीक्षाकेंद्र बनाया गया है। जिले में इन परीक्षाकेंद्रों पर 3600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सफल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। इसके साथ ही खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। यूपी पुलिस में दरोगा एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। केंद्रों के बाहर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भ...