बरेली, जून 16 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दरोगा एवं समकक्ष पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत सोमवार को पुलिस लाइन में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण शुरू हो गया। इस दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। बता दें कि प्रदेश भर में 4,543 दरोगा एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। बरेली में सोमवार और मंगलवार को यह प्रक्रिया होगी, जिसमें दोनों दिन 140-140 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। इसका नोडल एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान को बनाया गया और परीक्षण के लिए दो पैनल बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- डीआईजी ने पुलिस लाइन में किया निरीक्षण दोनों पैनल में एसडीएम, सीओ, डॉक्टर व शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को शामिल किया गया है और प्र...