महोबा, मार्च 14 -- महोबा, संवाददाता। पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती के पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से दो पालीयों में परीक्षाएं संपन्न कराई गई। पहली पाली में पहली पाली में 618 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे तो दूसरी पाली में 658 ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर शांति पूर्ण तरीके से चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण किया। शनिवार को जिले में पांच केंद्रो में उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराई गई। पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई परीक्षा केंद्रो में जांच के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 1920 छात्रों में से 1302 अभ्यर्थी शामिल हुए। 618 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 1920 में 1262 परीक्षा में शामिल हुए 658 अनुपस्थित रहे । जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिं...