बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं, संवाददाता। दरोगा भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में रविवार को शहर के सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज से एक संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ा गया। केंद्र प्रभारी ने उसे पुलिस को सौंप दिया। संदिग्ध अभ्यर्थी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान द्वितीय पाली के लिए अमरोहा जिले के एक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान एक-एक अभ्यार्थी की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक अभ्यर्थी के दस्तावेज में भिन्नता पायी गयी। वहीं बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान भी उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हुयी। केंद्र प्रभारी के निर्देश पर प्रपत्र आठ भरकर अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में परीक्षा के लिए बैठा दिया। परीक्षा समाप्त होने पर उसकी पहचान सत्यापित कर...