शामली, मार्च 15 -- कांधला। नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखा गया, जिसमें दोनों पालियों में हजारों युवाओं ने प्रतिभाग किया। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्र के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों को परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद आयोजित की गई। दोनों ही पालियों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों का रेला उमड़ पड़ा, लेकिन पुलिस बल क...