कौशाम्बी, मार्च 15 -- दरोगा भर्ती परीक्षा देकर चित्रकूट से लौट रहे युवकों की कार रविवार को हादसे का शिकार हो गई। कार के आगे अचानक छुट्टा सांड आ जाने से चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार सभी पांच युवक बाल-बाल बच गए। कड़ा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद एवं अंतू के पुरवा निवासी अखिलेश गौतम व अभिनव गौतम पुत्र होरीलाल अपने साथी संदीप कुमार, मिथुन कुमार, बबलू गौतम के साथ रविवार सुबह दरोगा भर्ती परीक्षा देने के लिए चित्रकूट गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी युवक अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के पास पहुंची, तभी कार के सामने अचानक एक छुट्टा सांड आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.