मेरठ, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की कार रोककर उन पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई, गाली-गलौज की और कार का शीशा तोड़कर जैक से हमला किया। थाना नागल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेरठ के दौराला क्षेत्र के गांव नंगली साधारण निवासी तरुण छोकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह साथियों अमित, मुकुल और सुहेब के साथ सहारनपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा देकर कार से मेरठ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नागल बस अड्डे के पास पहुंची, तभी एक कार सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। दोनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।विरोध करने पर आरोपियों के साथी भी मौके पर आ गए। अभ्यर्थियों की क...