उन्नाव, मार्च 13 -- उन्नाव। जिले में 14 व 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों में दो पालियों में कुल 9600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को डीएम गौरांग राठी और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान शहर स्थित श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने सीसी कैमरों की स्थिति, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, ...