मेरठ, मार्च 15 -- दरोगा भर्ती परीक्षा की पाली समाप्त होते ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। परीक्षा केंद्रों से एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के बाहर निकलने के कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर भीषण जाम लग गया। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की व्यवस्थाएं इस अचानक बढ़े दबाव के सामने नाकाम साबित हुईं। जानकारी के अनुसार शनिवार दरोगा भर्ती को लेकर शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया था। सुबह से ही काफी संख्या में अभ्यर्थी इन केंद्रों पर पहुंचे थे। दोपहर में परीक्षा समाप्त होते ही हजारों अभ्यर्थी एक साथ केंद्रों से बाहर निकल आए। इसी दौरान उन्हें लेने आए परिजनों और वाहनों की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। इससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.