गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में रविवार को आयोजित यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अभ्यार्थियों और यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने के लिए अन्य जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां आए थे। पेपर समाप्त होने के बाद जब अभ्यर्थी अपने घरों को लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे तो प्लेटफार्म पर भारी भीड़ जुट गई। इससे अधिकांश ट्रेन में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों के साथ अन्य यात्रियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी।जिले के 20 केंद्र पर शनिवार और रविवार को यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती की परीक्षा संपन्न हुई। इसको लेकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यर्थ...