चंदौली, मार्च 15 -- चंदौली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा जिले में पहले दिन शनिवार को सभी सेंटरों पर कड़ी व्यवस्था के बीच में करायी गई। इस दौरान दोनों पालियों में पंजीकृत 7200 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5094 उपस्थित रहे। वहीं 2106 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे ने मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बने सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ केंद्र व्यवस्थापक को कड़े निर्देश दिए। जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कुल 11 केंद्र बन...