प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। दरोगा भर्ती परीक्षा में आपत्तिजनक प्रश्न के विरोध में राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और परीक्षा से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि इस प्रश्न को तत्काल निरस्त किया जाए तथा दोषियों को चिह्नित कर कठोर दंड दिया जाए। चेतावनी दी कि यदि समाज की गरिमा के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ बंद नहीं हुआ और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने कहा कि समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला प्रवक्ता सुनीता मिश्रा ने सवाल किया कि क्या यह केवल लापरवाही है या फिर किसी विशेष वर...