आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को दोनों पालियों में पंजीकृत 10080 अभ्यर्थियों में 7498 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 2582 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नकल विहिन परीक्षा कराने के लिए सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट चक्रमण कर निगरानी कर रहे थे।उप्र पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा दो दिन दो-दो पालियों में हुई। इसके लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि दूसरे दिन रविवार को दोनों पालियों में पंजीकृत 10080 अभ्यर्थियों में 2582 अनुपस्थित रहे। जबकि 7498 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि पहली पाली...