बागपत, मार्च 15 -- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का रविवार को समापन हो गया। दूसरे एवं अंतिम दिन दोनों पालियों में 7370 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2710 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम और एसपी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। दो दिनों तक चली परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न हुई। रविवार को भी परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। सुबह 10 बजे प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। जिसमें 5040 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन इनमें से 3593 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 1447 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा सायं तीन बजे शुरू हुई, जिसके लिए केंद्र पर एंट्री एक बजे शुरू हुई। दूसरी पाली में भी 5040 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 3777 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.