बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए जिले में केंद्र निर्धारित कर दिए गए है। प्रशासन की ओर से परीक्षा को तीन जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर दिया। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए है। परीक्षा शुरू होने से पहले अधिकारी मोर्चा संभालेंगे। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा जिले में 14 और 15 मार्च को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसके 14 केंद्र निर्धारित किए गए है। परीक्षा में 5040 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियों तेज कर दी है। डीएम के निर्देश पर परीक्षा को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटते हुए 14-14 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट न...