लखनऊ, जुलाई 10 -- दरोगा पुलिस भर्ती में भ्रामक पोस्ट डालने पर मुकदमा -भर्ती बोर्ड के निरीक्षक ने हुसैनगंज कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा लखनऊ, संवाददाता।

भ्रामक जानकारी का मामला उप्र. पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती 2025 भर्ती प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भ्रामक पोस्ट डाली गई। इसकी जानकारी होने पर यूजर के खिलाफ भर्ती बोर्ड के इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चालू भर्ती प्रक्रिया पर प्रभाव उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुताबिक 10 जुलाई को सुबह 11:19 बजे एक्स हैंडल Justice X (@indep150847) से पोस्ट किया गया कि UPSI 4543, 2025 में भी सारी सीट बिक गई थी। दो घंटे में सिर्फ ओएमआर नंबर, रोल नंबर भरे गये थे, जो ईमानदारी से ए...