अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर हुए दरोगा पर हमले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। बता दें कि रोरावर थाने में तैनात दरोगा राघवेंद्र सिंह खेरेश्वर चौराहे पर यातायात ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दो युवक आ गए। आरोपियों ने राघवेन्द्र से कहा कि मोबाइल में नेट नहीं चल रहा है। देवरिया जाने वाले किसी बाहन में बैठा दो। दोनों युवक नशे में थे। इस पर दरोगा ने दोनों युवकों के मोबाइल से फोटो खींच लिए थे। तभी आरोपियों ने लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर दिया था। पुलिस ने दरोगा राघवेन्द्र की तहरीर पर आरोपी इमरान अंसारी पुत्र इसराफिल अंसारी निवासी रामनाथ कॉलोनी थाना कोतवाली देवरिया और मो. वसीम अकरम पुत्र मोहसिन...