वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। आदमपुर थाने के एक दरोगा पर पड़ाव क्षेत्र की युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर दरोगा की तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया है। आरोप है कि दरोगा पहले उसके संपर्क में आया और शादी का भरोसा देकर करीब चार माह तक उसके साथ रहा। अब दरोगा दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...