दरोगा पर रेप करने का आरोप, आहत युवती ने पुलिस मुख्यालय में जहर पिया
गाजियाबाद, जुलाई 22 -- गाजियाबाद की खोड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने स्थानीय थाने में तैनात दरोगा पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आहत युवती सोमवार को पुलिस ऑफिस (आरडीसी स्थित मुख्यालय) पहुंची और जहरीला पदार्थ पी लिया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। जानकारी के मुताबिक युवती काफी समय से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। उसका आरोप है कि दरोगा ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में मुकर गया। शिकायत पर पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच एसीपी महिला अपराध को सौंपी थी। जांच लंबित रहने के बीच युवती सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंची और जहरीला पदार्थ पी लिया। यह भी पढ़ें- मकान के लिए मां-बाप को मार डाला, दम निकलने तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.