लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- थाना सिंगाही में तैनात एक दरोगा पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि 8 मार्च को उसके खेत में कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग बकरियां चरा रहे थे। विरोध करने पर जब उसका नाबालिग बेटा बकरियों को भगाने गया, तभी एक बकरी खेत के पास लगे तार में फंसकर मर गई। आरोप है कि इस बात को लेकर दबंगों ने बच्चे की पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसने 8 मार्च को थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर 9 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस ने पीड़ित के नाबालिग बेटे और आरोपियों दोनों पर ही समान धाराएं लगा दीं। आरोप है कि मामले की विवेचना कर रहे दरोगा पीड़ित के घर पहुंचे और धाराएं हटाने के नाम पर 6000 रुपए की मांग की। पीड़ित का कहना है कि उसने पैसे दिए, जिसका वीडियो भी बनवाया गया है। मामले की श...