दरोगा पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
कानपुर, जून 8 -- सरसौल। महाराजपुर के पुरवामीर में दुकानदार रामशरण सिंह ने चौकी के दरोगा पर मुफ्त में पान मसाला मांगने का आरोप लगाया था। दुकानदार ने बताया कि शनिवार देर रात दरोगा एक सिपाही के साथ दुकान आया और पान मसाला मांगने लगा। देने में देरी होने पर अभद्रता की। सोमवार को व्यापारियों ने थाने पहुंचकर आरोपित दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं, कमिश्नरेट पुलिस के एक्स अकाउंट पर बताया गया कि दरोगा पर जो आरोप दुकानदार ने लगाए थे जांच में उनकी पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.