बांदा, मई 12 -- बांदा। पारिवारिक झगड़े में मारपीट, छे़ड़खानी व जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज क्रास केस के मामले में पीड़ित ने दरोगा सुधीर चौरसिया पर धाराएं कम करने के एवज में बीस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर दरोगा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया है। कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। वहीं शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित शैलेन्द्र द्विवेदी ने मंगलवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि दरोगा सुधीर चौरसिया ने धाराओं को कम करने के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। हालांकि, पैसे लेने के बावजूद उन्होंने मारपीट के इस मामले को छेड़खानी और जान से मारने की धाराओं में बदल दिया। जब इस मामले में दरोगा से शिकायत की, तो उन्होंने कथित तौर पर उनके...