प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मानधाता थाने में तैनात दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपों की जांच एसपी ने सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा को दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। नोएडा की एक युवती ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि वह एक साल से वाराणसी में रह रही है। इस दौरान एक काम के सिलसिले में भदोही गई तो वहां दरोगा से मुलाकात हुई। उसने मदद के बहाने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का आश्वासन देकर दुष्कर्म किया। मानधाता थाने आने के बाद दरोगा ने उसे होली पर बुलाया था। यह भी पढ़ें- युवती की फोटो और वीडियो वॉयरल करने की धमकी यहां भी होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उधर मानधाता थाने से अवकाश पर गया दरोगा गैरहाजिर होने के बाद भी अब तक वापस ...