रामपुर, मई 28 -- एसपी ने थप्पड़ मारने वाले दरोगा खिलाफ सीओ शाहबाद को आदेश जांच के आदेश दिए। क्षेत्र के जौलपुर गांव पर गंगा स्नान का मेला लगा था। जिसमें कस्बा के रहने वाले युवक अंकित ने पकौड़ी की दुकान लगाई थी। आरोप है मेला खत्म होने के बाद शाम को दुकान बढ़ाते समय थाना के एक दरोगा ने बिना किसी कारण उसके थप्पड़ मारा और मेले में लगी दुकानों से एक व्यक्ति के साथ मिलकर अवैध वसूली की। सीओ देवकीनंदन ने बताया है की जांच की जा रही है अभी दरोगा पर आरोप सिद्ध नहीं हुए। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीएसपी को परिजनों समेत पीटा, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...