मिर्जापुर, मार्च 23 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने के दरोगा पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की 17 वर्षीया बेटी को प्रयागराज जिले का एक युवक शनिवार की शाम घर से भगा ले गया। पिता ने शनिवार की रात आरोपी युवक तथा गांव की एक महिला के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप हैकि रविवार को जब थाने पहुंचा तो मौजूद दरोगा ने गाली गलौज की। इस संबंध में ड्रमंडगंज थाने के एसआई रामविशाल ने बताया कि आरोपी गलत है। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...