गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतिम दिन भी गर्मी और उमस से पांच अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में मंगलवार सुबह को यूपी पुलिस दरोगा भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अंतिम दिन दौड़ आयोजित हुई। गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को करीब 600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दौड़ के दौरान अभ्यर्थी राजीव कुमार, आकाश त्यागी, विवेक, सुंदर सिंह, सौरभ बेहोश हो गए। यह भी पढ़ें- दरोगा भर्ती में गर्मी से दस अभ्यर्थी बेहोश होकर गिरे जिसके बाद उन्हें संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गय...