सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर। जनपद में शनिवार- रविवार को सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी क्रम में, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और निगरानी के लिए सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न होटलों, गेस्ट हाउसों में चेकिंग अभियान चलाया। सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित होटलों में छापेमारी की। अभियान के दौरान होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहरने के लिए कमरा न दें। पुलिस ने होटलों में ठहरे हुए लोगों के नाम-पते और उनके आने-जाने के समय का मिलान रजिस्टर से किया। सीओ सिटी ने निर्देश दिए कि सभी होटलों के सीसीटीवी कैमरे चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.