दरोगा ने कोर्ट में कहा- मर गया जालसाज, एसीपी शपथपत्र देकर बोले- हूजूर जिंदा है
लखनऊ, जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीकेटी थाने के दरोगा अशोक कुमार यादव ने जालसाजी के एक आरोपी को मृत घोषित कर उसका मृत्यु प्रमाणपत्र दाखिल कर दिया। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने जांच की तो पता चला कि जालसाज ने ठगी के लिए अपना नाम बदल रखा था। एसीपी ने हाईकोर्ट में काउंटर शपथपत्र दाखिल कर कहा कि हुजूर जालसाज मरा नहीं जिंदा है। ठगी के लिए वह अपना नाम बदल लेता है। काउंटर शपथपत्र का संज्ञान लेकर एसीजेएम बलवंत कुमार भारती ने दरोगा अशोक कुमार यादव को 13 जुलाई को न्यायालय में तलब किया है। बीकेटी थाने में जालसाज अभियुक्त रवि प्रकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। अदालत ने दरोगा को भेजी गई नोटिस में कहा है कि ने अभियुक्त रवि प्रकाश सिंह के विरुद्ध धारा 82 का आदेश 30 अगस्त 2025 को एवं धारा 83द0प्र0...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.