बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के गांव दीघी में दुकान पर शराब पीने से मना करने पर दरोगा के साथ दबंगों ने अभद्रता कर दी। दबंगों ने नसीहत दे रहे दरोगा के साथ न केवल गाली गलौज की बल्कि उसकी वर्दी फाड़ने की भी कोशिश की। दरोगा द्वारा थाने से पुलिस फोर्स बुलाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले ने करवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटनाक्रम के अनुसार बीती रात करीब दस बजे पहासू थाने में तैनात दरोगा अपने निजी वाहन से थाने की ओर जा रहा था। बनैल बम्बे की पुलिया के पास पहुंचा तो वहां पर एक परचून की दुकान पर पांच-छह लोग शराब पी रहे थे। दरोगा ने रात में लोगों से घर जाने को कहा तो दुकानदार और सभी लोग दरोगा से भिड़ गए। लोगों ने दरोगा से गली गलौज की। यही नहीं दबंगों ने दरोगा की वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। घटनाक्रम का वीडियो जमकर वायरल ह...