प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मानधाता थाने में तैनात दरोगा पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला को वाराणसी की एक पुलिस चौकी में बुलाकर धमकी दी गई। आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी दरोगा भी मौजूद था। मानधाता थाने में तैनात दरोगा अर्जुन सिंह पर वाराणसी में रहने वाली नोएडा की महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पहले से अवकाश पर चल रहे आरोपी दरोगा को एसपी ने निलंबित भी कर दिया है। मंगलवार को मेडिकल कराने के लिए महिला थाने पहुंची महिला ने बताया कि वाराणसी जाने के बाद दरोगा अर्जुन सिंह ने उसे एक पुलिस चौकी में बुलाया। वहां अर्जुन सिंह का साला मौजूद था। उसने उसे केस वापस करने के लिए धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा के बेटे ने उसे फोन कर धमकी दी। वह मंगलवार को महिला थाने पहुंची तो पुलिस...