लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में शातिर जालसाजों ने एक पुलिस दरोगा की पहचान को हथियार बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। मामला उस वक्त खुला जब आयकर विभाग का नोटिस दरोगा के दरवाजे पर दस्तक दे गया। बीबीडी थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र कुमार, मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्हें 17 फरवरी को आयकर विभाग का नोटिस मिला। नोटिस में खुलासा हुआ कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर वर्ष 2017-18 में दिल्ली में वीर ट्रेडर्स नाम की एक फर्म रजिस्टर्ड कराई गई। इस फर्म के जरिए 10.5 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया गया। होश संभालते ही दरोगा धर्मेंद्र कुमार आयकर विभाग पहुंचे और साफ किया कि न उन्हें और न ही उनके परिवार को इस फर्म के अस्तित्व की कोई जानकारी है। विभाग को स्थिति से अवगत कराने के बाद उन्होंने बीबीडी थाने में अज्ञात जालसाजों...