जहानाबाद, अप्रैल 9 -- मेहंदिया, निज संवाददाता शहरतेलपा थाने के दरोगा मनु कुमार की सड़क घटना में हुई मौत के बाद प्रखंड के कलेर एवं मेहंदिया थाना क्षेत्र में भी अचानक शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो की 2023 में मनु कुमार कलेर थाना में योगदान दिए थे, यहां से महज 4 माह के कार्यभार के बाद ही उन्होंने अपना योगदान मेहंदिया थाना में दिया और दो वर्ष तक रहने के बाद शहरतेलपा ओ पी चले गए थे। इस दरमयान मनु कुमार विभिन्न लोगों के संपर्क में आए और अपने कुशल व्यवहार एवं मृदु भाषी के चलते लोगों के बीच में बहुत जल्द ही जगह बना लिया,जब वह मेहंदिया थाने से फरवरी 2026 में जाने लगे थे तब थाने के अलावे बाहर के लोगों की आंखें भी नम थी और हर कोई उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी थी। लेकिन आज जैसे ही लोगों को उनकी मौत की खबर मिली लोग एकाएक सदमे में आ गए। इस घटना के बाद कलेर, ...