अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। सासनीगेट चौराहे के निकट सोमवार को ट्रैक्टर से कुचलकर दरोगा की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। उधर अंतिम संस्कार के चलते परिजन नहीं आ सके। आज परिजन आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर देंगे। जिला मैनपुरी के भवानीगढ़ निवासी ब्रषपाल सिंह (55) पुत्र चन्द्रभान सिंह यूपी पुलिस में दरोगा थे। सोमवार को लोधा जाते समय सासनीगेट के निकट ट्रैक्टर की चपेट मेंआकर उनकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं,चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आज पीड़ित परिजन आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे। थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के चलते परिजन आज नहीं आ सके। तहरीर मिलने ...