कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- चरवा में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सरोज सोमवार की रात होमगार्ड लल्लन पाल के साथ बाइक से रात्रि गश्त के लिए क्षेत्र में जा रहे थे। काजू गांव स्थित पानी टंकी के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दरोगा को गंभीर चोटें आईं। वहीं, साथ रहे गार्ड का पैर टूट गया है। मामले में दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक अंकित यादव निवासी कृष्णा डोली थाना चरवा की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...