दरोगा की अधिवक्ता पत्नी की मौत मामले में बयान दर्ज
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- दरोगा की अधिवक्ता पत्नी कंचन शर्मा की मौत के मामले में धूमनगंज पुलिस मायका पक्ष के बयान के बाद आगे की जांच में जुटी है। मृतका के पिता बैजनाथ शर्मा और उनकी पत्नी ने अपने बयान में बेटी के पति दरोगा जितेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का जिक्र किया है। पुलिस मृतका और आरोपी की सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी है। अधिवक्ता कंचन शर्मा की 19 सितंबर की रात मुंडेरा स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। पति जितेंद्र सिंह धूमनगंज में तैनात था, लेकिन घटना के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। मृतका के पिता बैजनाथ शर्मा ने अपने बयान में बताया है कि कंचन की मौत से पहले उनकी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। रात करीब 11:48 बजे जितेंद्र ने फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.