कानपुर, जनवरी 4 -- - कल्याणपुर स्थित कैफे में हंगामा करने पर दरोगा का बेटा समेत दो गिरफ्तार कल्याणपुर, संवाददाता। दरोगा का बेटा हूं, मुझसे खाने का पैसा मांगेगा.. यह कहते हुए कैफे संचालक पर हमला कर दिया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद दबंग गालीगलौज व धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गूबा गार्डन निवासी ज्ञान अवस्थी आईआईटी गेट पर के पास लिटरेचर कैफे नाम से दुकान चलाते हैं। ज्ञान के मुताबिक शनिवार रात कल्याणपुर निवासी बउवा व दरोगा का बेटा अविनाश सिंह नशे की हालत में कैफे आए। दोनों ने कर्मचारियों को बुलाकर शराब लेकर आने की बात कही। उनके मना करने पर दबंग खाना लगाने की बात कहने लगे। इस पर नशे में धुत दबंगों से जब खाने के रुपये मांगे, तो भड़के दबंग ने खुद को दरोगा का बेटा बताते हुए धमका...