हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। थाना पाली में तैनात उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और सिपाही टीकम सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों पुलिसकर्मियों के लेनदेन का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जांच में आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे म...