आजमगढ़, दिसम्बर 14 -- मुबारकपुर। वर्षो पूर्व बना मुबारकपुर दरियाबाद पुल पर दोनों तरफ लोहे का एंगल न लगने से आये दिन दुघर्टनाएं घटित होती है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। मुबारकपुर-मुहम्मदाबाद मुख्य सड़क पर दरियाबाद पुल है। इस सड़क से दर्जन भर गांवों के लोगों का आना रहता है। दरियाबाद पुल के समीप सड़क घुमावदार है। पुल के दोनों तरफ पर लोहे की एंगिल न लगने के कारण तेज गति से बाइक सवार या अन्य वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई गिरने पर दुर्घटना के शिकार होते हैं। क्षेत्र के अजय सिंह ओझौली, सूरज सिंह, शिवसागर आदि लोगों कहना है कि सड़क के दोनों तरफ लोहे के एंगल न होने से रात में आने जाने वाले घुमावदार सड़क के चलते पुल के करीब बीस फीट नीचे खाई में चले जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.