छपरा, जून 1 -- दरियापुर। प्रखंड की मानपुरा पंचायत के सरैया में शिविर लगा कर 169 लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर यहां बीते दिनों आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेगा शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 169 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। सोमवार को शिविर में बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि रूडी आयुष्मान कार्ड ही नहीं गरीबों को अन्य सुविधाए भी मिले इसके लिए हमेशा कृत संकल्पित रहते हैं। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अजीत सिंह,भाजपा नेता अरविन्द कुमार सिंह पूर्व वार्ड सदस्य पवन सिंह, बुलबुल सिंह,नाज अहमद, गोना सिंह, विकास सिंह, राहुल कुमार, छोटू सिंह सहित बड़ी संख्य...