छपरा, फरवरी 26 -- फोटो- 5- दरियापुर प्रखंड मुख्यालय पर अपनी मांगो को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ता। दरियापुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अंचल इकाई ने अपनी 13 सूत्री मांगो को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रर्दशन किया। इनकी मुख्य मांगों में डेरनी को प्रखण्ड बनाने,सुतिहार दुर्गा उच्च विद्यालय के भूखण्ड पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना करने, जमीन परिमार्जन में हो रही धांधलियों पर रोक लगाने,नल -जल को दुरुस्त करने, मही नदी के बांध पर लोहछा तक सड़क निर्माण में की गई गड़बड़ी की जाँच कराने,सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक,नर्स एवं दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि शामिल है। प्रदर्शन के बाद डॉ के एन सिंह की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सदस्यों ने केंद्र व राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। नौ सदस्यी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.