भागलपुर, जून 14 -- शाहकुंड, संवाददाता ।  प्रखंड के दरियापुर गांव में आयोजित होने वाले विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महायज्ञ को लेकर पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 17 जून से 25 जून तक संपन्न होगा। महायज्ञ की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और गांव के लोग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व 16 जून की सुबह 7 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...