बिजनौर, मार्च 9 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव दरियापुर में पुखराज सिंह के घर की दीवार फांदकर घुसे अज्ञात बदमाश लाखो रुपये के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। सोमवार को क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी पुखराज सिंह पुत्र बालकिशन सिंह पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार की रात को वह खाना खाकर अपने नए मकान में सोए थे।सुबह उठकर देखा तो घर में रखी अलमारी खुली पड़ी थी तथा उससे कीमती आभूषण गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोरी गये आभूषणों में मिले सोने मांग टीका, एक गले की चैन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, हाथों की दो चूड़ी, गले का सेट गायब मिले।थानाध्यक्ष विकास कुमार तेवतिया ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...