दरियापुर में युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
छपरा, जून 22 -- प्रेम प्रसंग की चर्चा दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरिहरा चर्तुभुज में एक युवक ने गले में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतक 20 वर्षीय निखिल कुमार सिंह ग्रामीण अरुण सिंह का पुत्र था। घटना रविवार की देर रात की है। जानकारी के अनुसार, सुबह में निखिल का दरवाजा बंद था। घर वालों ने दरवाजा खोलने को कहा। आवाज लगाने के बाद भी जब युवक नहीं जगा तो परिजन आशंकित हो गए और दरवाजे को तोड़ दिए। अंदर में युवक गले में फंदा लगाए पंखे से झूल रहा था। परिजनों ने खुद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। चर्चा है कि इसुआपुर की युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उससे शादी करना चाहती थी लेकिन युवक परिजनों के डर से मुकर रहा था। चर्चा है कि युवती के दबाव के चलते युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.