छपरा, जनवरी 27 -- उपद्रवियों ने खड़ी एक बाइक भी जलाई सुबह में अभियुक्त को छुड़ाने थाने पहुंचे ग्रामीण पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार विधायक के हस्तक्षेप पर मामला हुआ शांत दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में सोमवार की देर शाम पूर्व के विवाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।इस दौरान उपद्रवियों ने एक बाइक को जला दी। मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया और पत्थरबाजी कर गाड़ी को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।हालांकि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार की देर शाम की है। सुबह में एक पक्ष के लोग फिर थाने पर काफी संख्या में पहुंच गए और अपने पक्ष के पकड़े गए चार लोगों को छ...